बाइक की ठोकर से अधेड़ महिला की मौत

मौके से बाइक चालक फरार,पुलिस ने बाइक को किया जप्त

मढौरा(सारण) : शनिवार को एस.एच. -73 पर मढ़ौरा- अमनौर रोड के राहीमपुर के पास एक बाइक की ठोकर में एक 65 वर्षीय महीला की मौके पर मौत हो गई ।मृतक महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के राहिमपुर गांव निवासी राजाराम राम की पत्नी यमुनी देवी बतायी गई है ।बताया जा रहा है कि घटना के बाद बाइक चालक बाइक छोड़ फरार हो गया।जिसके बाद लोग आक्रोशित होकर स्टेट हाइवे को राहिमपुर गांव के पास शव को रोड पर रख जाम कर दिया । सूचना पाकर मढ़ौरा थाना की पुलिस ने पहुंच लोगों को समझा बुझाकर रोड जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया।

मृतका के पुत्र ने दर्ज करायी नामजद प्राथमिकी-

सड़क दुर्घटना में बाइक की ठोकर से मृत महिला यमुनी देवी के पुत्र ने बाइक चालक को आरोपित कर स्थानीय मढ़ौरा थाना में एफआईआर दर्ज कराया।जिसमें पड़ोस के ही बस्ती पुरानी बाजार मठिया निवासी लक्ष्मण राय के पुत्र राकेश यादव को आरोपित किया है।मृतिका के पुत्र अनिल प्रसाद ने बताया कि बाइक चालक राकेश यादव लापरवाही से बाइक चला रहा था।जिससे मेरी माँ को ठोकर लग मौत हो गयीं।वहीं बाइक चालक बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया।