सिवान :दुष्कर्म के बाद गला रेत महिला की हत्‍या 
न्यूज़ इनपुट-प्रवेज़ अख्तर
 सिवान जिले  के असांव  थाना के झंडा छपरा गांव में सोमवार की देर रात एक अधेड़ महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है। मंगलवार की सुबह हत्या की खबर सुनकर गांव के लोगों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर असांव और आंदर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतका के शरीर पर कपड़े नहीं थे। जिससे लोगों ने हत्या के पूर्व महिला के साथ दुष्कर्म की संभावना जताई है।  हालांकि पुलिस ने इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ भी बताने की बात कही। मृतका गौतम दुबे की पत्नी चंपा देवी थी। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बता दें कि मृतका के एक पुत्र की हत्या चार वर्ष पूर्व कर दी गई थी।