सिवान :दहेज में बाईक न मिलने पर विवाहिता की हत्या, पिता ने दर्ज करायी पति व देवर पर प्राथमिकी
न्यूज़ इनपुट-प्रवेज़ अख्तर /सीवान
नगर थानाक्षेत्र के साबुन टोली मुहल्ले में दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृत विवाहित सबाना खातून साबून टोला निवासी छोटे मियां की पत्नी है। दो माहपूर्व शादी हुई थी। हत्या के इस मामले में विवाहिता के पिता ने नगर थाना में दहेज के लिए हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज करायी गई प्राथमिकी में विवाहिता के पति छोटे मियां और उसके देवर को नामजद किया गया है। टाउन इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि प्राप्त तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। घटना के संबंध में बताते हैँ कि सबाना खातून दो दिन पूर्व से गंभीर स्थिति में बीमार थी, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति गंभीर होने पर मंगलवार को चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता का कहना है कि ससुरालियों ने उसकी बेटी को गला दबाकर मार दिया है।




Recent Comments