​*मधेपुरा:चौसा पश्चिमी पंचायत के पूर्व निर्विरोध सरपंच कविता देवी का आकस्मिक निधन*
👈संजय कुमार सुमन”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
चौसा पश्चिमी पंचायत के पूर्व निर्विरोध सरपंच कविता देवी का आकस्मिक निधन हो गया।वे लम्बे दिनों से बीमार चल रही थी।आज उनका अंतिम दाह संस्कार किया गया। 
अंत्येष्टि में आलमनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लोजपा नेता चन्दन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मनोवर हुसैन, भाजपा नेता मनोज शर्मा, पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पटवे, श्रवण कुमार पासवान, मुखिया प्रतिनिधि सचिन कुमार पटवे, सुबोध कुमार सुमन, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सिंह,अरुण मंडल, रामनारायण यादव, मनोज सिंह, राजद नेता उपेंद्र यादव,पत्रकार सुबोध सौरभ, राधेश्याम पासवान, राजकुमार प्रिंस, पूर्व जिला परिषद् प्रतिनिधि मनोज राणा, दलित सेना के बिपिन पासवान, सुगन पासवान, शोभाकांत पासवान, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि संतोष पासवान  श्रीकांत सिंह, लौअलगान पश्चिमी के मुखिया संतोष साह, सुधीर सिंह आदि शामिल हो कर शोक व्यक्त किया ।
ज्ञात हो क़ि चौसा पश्चिमी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष गुड्डू नयन की माँ का निधन आज सुबह 6बजे हो गयी थी।मौके पर मृतका के दामाद जिला सहकारिता पदाधिकारी अरविन्द कुमार पासवान सहित सैकड़ों संबंधी ने मृतका के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।