सारण :घर के छत पर सो रहे व्यक्ति का सर ईट से कूचकर हत्या
▶न्यूज़ इनपुट -सुरभि तिवारी
तरैया

तरैया गांव मे घर के छत पर सो रहे एक व्यक्ति का सर ईट से कूचकर हत्या कर दिया गया है।मृतक 59 वर्षीय भोला पंड़ित है।जो गुरुवार की चार बजे अपने घर के छत पर सो रहा था।घर में केवल उसकी पतोहू अमृता देवी थी।मृतक का पुत्र और आस-पास के लोग अष्टयाम के जुलूस में गये थे।घर के बगल में ही ग्रामीणों द्वारा आयोजित सामूहिक अखण्ड अष्टयाम का गुरुवार को दोपहर जुलूस निकाला था।रात्री में भंडरा और रामविवाह होने वाला था।तभी खबर फैली की गाँव मे हत्या हो गया। ग्रामीण खबर सुनते ही रास्ते से ही जुलूस से भागे-भागे गाँव पहुँचे तो देखा कि घर के छत पर भोला पंड़ित सोये हुए है।जिसका सर ईट से कूचकर निर्मम हत्या कर दिया गया है।

घटना की खबर सुनते ही पतोहू अमृता देवी बार-बार बेहोस हो जा रही थी।जब पतोहू से पूछा गया तो उसने टूटे-फूटे शब्दो मे लड़खड़ाती हुए बोली कि वह नीचे मवेशी को खिला रही थी ससुर छत पर आराम कर रहे थे।घटना कैसे हुई उसे पता नही है।अब प्रश्न उठता है कि मृतक की हत्या सर इट से कूचकर किया गया है।तो फिर आखिर उसके पतोहू या अन्य पड़ोस की महिलाओं ने जब सर इट से कूचा जा रहा था तो उसकी आवाज क्यो नही सुनी।समाचार प्रेषण तक हत्या कैसे हुई इसका खुलासा

नही हो पाया है।
घटना स्थल पर थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह,डीएसपी अशोक कुमार सिंह व अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुँच कर मामले की जाँच में जुट गए है।
सारण :घर के छत पर सो रहे व्यक्ति का सर ईट से कूचकर हत्या




Recent Comments