

दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। एक दिवसीय दौरे पर सारण के मढ़ौरा पहुंचे जनसुराज नेता प्रशांत किशोर ने मढ़ौरा बंद चीनी मिल मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। जय बिहार से अपने संबोधन को शुरु कर लोगों से चुनाव में बिहार के विकास और उन्नति की बात करने की बात कही। अपने अलग अंदाज में कहा कि- लालू, नीतीश ने जनता को ‘जात’ में और मोदी ने ‘भात’ में उलझा कर रख दिया है। लोगों से अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सोचने और उनके भविष्य को सामने रख वोट करने की अपील की।
शनिवार की दोपहर बाद जन सुराज उदघोष यात्रा में प्रशांत किशोर एक दिवसीय यात्रा पर सारण के मढ़ौरा पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में जुटे लोगों के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रशांत किशोर ने बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर हमला बोलते हुए जनसभा में उपस्थित भीड़ समूह से कहा कि लालू और नीतीश ने 35 वर्षों से जनता को जात-पात में उलझाकर रखा है। दुसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के बीच 5 किलों मुफ्त अनाज बांट वोट बटोर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि लोग असली मुद्दे शिक्षा और रोजगार पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक बिहार का हालात नहीं बदलेंगा। उन्होंने सभी से कहा कि जिसे भी वोट करना है करे, लेकिन यह सोचकर करे कि आपके बच्चों का भविष्य सुरक्षित बन सके।
बिहार के युवा गुजरात में जाकर करते हैं मजदूरी :
प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता ने गुजरात के विकास की कहानी सुनकर मोदी जी को वोट दे दिया था। नतीजा यह हुआ कि आज उनके बच्चे अब गुजरात में मजदूरी कर रहे हैं। बिहार के लोगों से गुजरात का विकास हो रहा है और बिहार गरीब बना हुआ है। कहा कि जिसके नाम पर वोट दिया वहां तो सभी काम हो रहें, अपने अने बच्चों के भविष्य के लिए कभी सोचा ही नहीं तो फिर आपका भविष्य कैसे और कौन सुधरेगा।
चीनी मिल बंद पड़ी हुई है, लेकिन लगातार जीत रहे है विधायक व सांसद :
मढ़ौरा की चीनी मिल मैदान में आयोजित जनसभा में
प्रशांत किशोर ने बंद चीनी मिल का भी जिक्र किया। कहा कि यहां का चीनी मिल सालों से बंद है, लेकिन यहां के विधायक और सांसद लगातार जीत रहे हैं। कहा कि लोगों के लिए बंद चीनी मिल मुद्दा ही नही बनाया लोग बस अपनी जाति के नाम पर वोट डाल रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील किया कि वे जाति और धर्म से ऊपर ऊठ कर अपने और अपने बच्चों के भविष्य पर सोचे फिर वोट करे।
ये लोग थे उपस्थित –
प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, एमएलसी अफाक अहमद, वरीय अधिवक्ता वाईबी गिरी, संतोष महतो, रामपुकार मेहता, बच्चा राय, प्रियरंजन सिंह युवराज, कुलदीप महासेठ, अभय सिंह, जयराम राय, मनोरमा कुमारी, सम्पा सिंह, अशोक सिंह, विभूति सिंह, अभिषेक राय उर्फ जुगनू, जितेन्द्र सिंह, पुष्पा सिंह, सहित राज्य और जिला के दर्जनों पार्टी के अधिकारी व कार्यकर्ता मंचासिन थे।




Recent Comments