सारण के जलालपुर मे भाजपा ने सरकारी योजनाओं मे लूट खसोट के खिलाफ दिया धरना 
#अमित कुमार की रिपोर्ट 
जलालपुर
भा जपा   प्रखंड ईकाई के तत्वधान में बुधवार को केंद्र   सरकार द्वारा प्रायोजित  विभिन्न लाभकारी योजनाओं में लूट खसोट व अबैध वसूली  के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में पूर्व के प्रायोजित कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया । धरना के दौरान  महिलाओं ने डीलर आंगनबाड़ी केन्द्र स्वास्थ्य बिभाग में मिलने वाली निः शुल्क दवा की किल्लत,  इंदिरा आवास योजना में भवन बनाने तथा बृद्धा, बिधवा पेंसन योजना में बिचोलियों द्वारा अबैध वसूली  के खिलाफ थाली पिट कर अपने क्रोध को प्रदर्षित किया   ।मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए  मंडल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि जनवितरण , बिजली ,आवास योजना आदि केन्द्र द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में व्याप्त भ्रष्टाचार को अगर प्रशासन बंद नहीं करता है तो वैसी स्थिति   जिला से लेकर राज्य यहाँ तक कि  देश स्तार तक आंदोलन किया जायेगा। वही बीडीओ राजेश भूषण को पांच सदस्यीय टीम ने अपनी मांगों से सम्बंधित  छः सूत्री  ज्ञापन सौंपा। जिसमे जनवितरण में ब्याप्त कालाबाजारी,बृद्ध पेंशन ,विधुत आपूर्ति का समय निर्धारण एव अधिक बिल के सुधार, सरकारी अस्पताल में आवश्यक दवाई एव इंदिरा आवास तथा शैचालय से बंचित लाभुकों को शौचालय  उपलब्ध कराने से सम्बंधित ज्ञापन सौपा गया। उक्त अवसर पर भाजपा केदार सहनी  नेता रामा शंकर मिश्र शांडिल्य ,नीतीश पाण्डेय, सुनील कुमार,राकेश कुमार सिंह ,अखिलेश सिंह ,समेत काफी संख्या में  भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे ।