छपरा-आरा पुल का 8 जून से काम रोकेगी कोटवा दियरा विकास संघर्ष समिति -:
*******”***********
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
——
डोरीगंज
कोटवा दियरा विकास संघर्ष समिति अपनी तीन सूत्री मांगो को ले पुर्ण प्रजातांत्रिक रूप से काम रोको आंदोलन सह धरना प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष ललन राय ने बताया कि विगत डेढ़ माह पहले जिले के वरीय पदाधिकारियों को दियारा कि स्थिति से अवगत कराया गया था। लेकिन वरीय अधिकारियों ने उनकी समस्या को ठंढे बस्ते में डाल दिया । इधर आनन फानन में निर्माण कंपनी व जिला प्रशासन पुल का उद्घाटन जल्दबाजी में करना चाह रही है। जो जनहित के खिलाफ है। उन्होंने कहा बाढ़ आते ही उनके गांव का संपर्क पहले जिला मुख्यालय से कट जाता था इस बार तो पुल से भी कट जायेगा ।
वैसी स्थिति में कटाव व बाढ की विभीषका से दियरा के लोग पहले से ही दंश झेल ही रहे थे कि अब पुल के रिंग बांध से उनका अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा ।
वैसी स्थिति में हमलोगों के पास आंदोलन के सिवा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है। हमलोग 8 जून को सपरिवार मवेशी के साथ पुल पर चढ़ धरना प्रदर्शन करते हुए पुल का काम रोक देंगे । गौरतलब है कि बिहार सरकार द्वारा 11 जून को उद्घाटन की तिथी तय कर दी गयी है । वैसी स्थिति मे क्या होगा कहना मुश्किल है।
कोटवा दियरा संघर्ष समिति के सदस्यों ने पुर्व उपमुख्यमंत्री से मिल सौंपा ज्ञापन
पुल के निरीक्षण में आये पुर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को दियरा विकास संघर्ष समिति के सदस्यों ने पुर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को अपनी सारी समस्याओं को आॅन स्पोटर्स दिखाकर अपनी तीन सूत्री मांगो का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष ललन राय, विनय राय, हरेश सिंह, हरेन्द्र मास्टर, संजय सिंह समेत दर्जनो सदस्य शामिल थे।




Recent Comments