सिवान में रामनवमी महोत्सव को लेकर 21 सदस्यीय कमेटी का गठन
#परवेज अख्तर /सीवान
सिवान: गोरेयाकोठी के रामजानकी मंदिर परिसर में मंगलवार को श्रीराम सेना के तत्वावधान में रामनवमी महोत्सव को लेकर सोनू कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि 25 मार्च को गोरेयाकोठी के रामजानकी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य सोनू कुमर सिंह को कार्यक्रम का अध्यक्ष बनाया गया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में दो पहिया, चार पहिया वाहनों व गाजा – बाजा के साथ जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य सोनू कुमार सिंह, बब्लू सिंह,रवि प्रकाश सिंह, विनय गिरि,पोली सिंह, मोनू कुमार सिंह,सुशील सिंह, अभिषेक पराशर, गोल्डेन सिंह, नीशू कुमार, मंतोष सिंह, राहुल कुमार, करण सिंह, मुकेश गुप्ता, अंकित कुमार, अनीश सिंह, मनीष कुमार, अंकेश कुमार, अवनीश सिंह, पप्पू कुमार, नीतीश कुमार, अर्जुन कुमार, विवेक कुमार, अनुराग पांडेय ,शंकर कुमार, प्रिंस कुमार, अमन कुमार, पंकज सिंह, अनुज कुमार, राजन कुमार, राजा बाबू सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे ।