सिवान :गणतंत्र दिवस समारोह में नारी शक्ति का रहा जलवा
#दहेज उन्मुलन, बाल विवाह एवं शराबबंदी पर रहा जोर, अन्य झांकियों में बच्चियों ने ही निभाई अहम भूमिका
#परेड में एनसीसी एवं गाइड से जुड़ी बच्चियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

प्रवेज़ अख्तर
सिवान :
स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में नारी शक्ति हावी रही। परेड एवं झांकियों से लेकर दर्शक दीर्घा में भी आधी आबादी का ही बोलबाला रहा। राजवंशी देवी, आर्यकन्या बालिका विद्यालय की एनसीसी एवं गाइड से जुड़ी बच्चियों ने ऐसी परेड की कि लोग देखते ही रह गए।

दहेज कुप्रथा, बाल विवाह उन्मूलन एवं शराबबंदी से लेकर बालिका शिक्षा एवं शारीरिक रूप से भी सबल होने की मजबूत इच्छाशक्ति का प्रदर्शन विभिन्न विद्यालयों की बच्चियों ने किया। ध्वजारोहण के बाद पर्यटन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार का भाषण भी विकास के साथ मुख्य रूप से इसी पर केंद्रित रहा। शराबबंदी वाली झांकी में शराबी की दुर्गति करती उसकी पत्नी दिखाई दी। शराबी पति हाथ में बोतल लिए पिए जा रहा था, इधर दे दनादन झाड़ू से गिरा भी जा रहा था। इस झांकी को महिलाओं एवं बच्चियों ने खूब ताली बजाई।

एक विद्यालय की बच्चियों ने कराटे का प्रदर्शन कर साबित किया कि वे किसी से कम नहीं हैं। किसी भी परिस्थिति में मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हो चुकी हैं। अन्य झांकियों में भी बच्चियों की ही संख्या ज्यादा थी। जवाहर नवोदय विद्यालय की झांकी में भारत सरकार की डिजिटल इंडिया का दृश्य और पेटीएम का दृश्य दिखाया गया। और तो और दर्शक दीर्घा में भी आधी आबादी की ही संख्या महिलाओं की रही। प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण के बाद अपने भाषण में विकास योजनाओं के साथ दहेजप्रथा, बाल विवाह उन्मूलन, बालिका शिक्षा के साथ शराबबंदी पर ज्यादा फोकस किया। उन्होंने हाल ही में आयोजित मानव शृंखला की सफलता के लिए जिलावासियों को धन्यवाद भी दिया। मंत्री ने ध्वजारोहण के बाद संबोधन में कहा कि शराबबंदी के बाद उत्पाद विभाग के द्वारा 2017-18 में अभी तक कुल 5603 छापामारी की गई है इसमे से 1604 व्यक्तियों को हाजत भेजा जा चुका है।कायाकल्प योजना के तहत जिला को प्रथम स्थान मिला था पुरस्कार में 50 लाख राशि भी मिली थी। शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत शहर में दो प्राथमिक केंद्र खोले जा रहे है। समावेशी शिक्षा के अंतर्गत वितीय वर्ष में 72 ट्राई सॉइकिल, 45 व्हील चेयर, छह मानसिक मंद किट, 34 श्रवण यंत्र, 19 बच्चों को कृत्रिम अवयव सहाय उपकरण दिया गया है।

बिहार महादलित विकास मिशन अंतर्गत 51 सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण के तहत 78 पीड़ितों के बीच 43 लाख 78 हजार रुपये का वितरण किया गया है। इसके अलावा सात निश्चय सरकार की महत्वपूर्ण योजना में आरक्षित रोजगार महिलाओं का अधिकार निश्चय, आर्थिक हल, युवाओं को बल, हर घर बिजली, शौचालय निर्माण, हर घर नल का जल, अवसर बढ़े आगे पढ़ें निश्चय, घरतक पक्की गली-नालियां जैसे अहम योजनाओं की चर्चा किया। जिले में पांच पंचायत एवं शहर की 31 वार्डों को खुले में शौच मुक्त कर दिया गया है। इसके पहले एसपी नवीन चंद झा के साथ मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीओ अमन समीर, एएसपी कार्तिकेय शर्मा, एडीएम विधुभूषण, डीपीआरओ संदीप कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव, मसूर आलम, समेत पदाधिकारी एवं अन्य भी मौजूद थे।
#झाकियों ने मोहा मन
सिवान : गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह राजेंद्र स्टेडियम में एक से बढ़कर एक झाकियां निकाली गई। झाकियों ने ध्वजारोहण में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। एक से बढ़कर एक झाकियां सरकारी विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित निकाली गई थी। इन झाकियों में बाल विवाह, दहेज कुप्रथा, डिजिटल इंडिया, शराबबंदी, स्वच्छ भारत जैसे कई झाकियों की ट्रॉलियां निकाली गई। झाकियों में सबसे पहली टोली जिला कृषि विभाग इसमे जैविक खेती, स्ट्रा रीपर, भूषा मशीन जैसे कई उपकरणों की जरूरत दर्शायी गई थी। जिला उद्यान की झांकी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तरफ से बुनियादी संजीवनी सेवा, पीएचइडी के तरफ से हर घर नल जल, उत्पाद विभग के तरफ से शराबबंदी पर, नगर परिषद के तरफ से शौचालय, साफ-सफाई, डोर टू डोर कचरा उठाव जैसी झांकी, डीआरसीसी की आर्थिक हल युवाओं के बल की झांकी, जवाहर नवोदय विद्यालय के तरफ से डिजिटल इंडिया का दृश्य, डीआरडीए के तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार, स्वास्थ्य विभाग के तरफ से छोटा परिवार सुसज्जित परिवार, बाल विवाह मुक्त बिहार, आईसीडीएस के तरफ से आंगनबाड़ी का दृश्य, जिला निर्वाचन के तरफ से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील, जिला शिक्षा के तरफ से बिहार शिक्षा परियोजना में समावेशी शिक्षा, महिला बाल विकास निगम, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं शिक्षा का अलग-अलग दृश्य झांकियों में शामिल की थी।

झांकियों में आईसीडीएस एवं परेड में होमगार्ड बटालियन अव्वल
सिवान : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में निकाली गई झांकियों में आईसीडीएस को प्रथम स्थान मिला। परेड में होमगार्ड के बटालियन ने बाजी मारी।
झांकी में दूसरा स्थान डीआरडीए एवं तीसरा स्थान सर्व शिक्षा को मिला। परेड में दूसरा स्थान डीएपी महिला बटालियन एव तीसरा स्थान अंबेडकर आवासीय विद्यालय की छात्राओं को मिला। परेड एवं झांकी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वालों को टाउन हॉल में सम्मानित किया गया।
#हर तरफ रही तिरंगे की धूम
सिवान :समाहरणालय में जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। इस मौके पर सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। अनुमंडल कार्यालय में अमन समीर, डीआरडीए में डीडीसी विधुभूषण, नगर परिषद कार्यालय में सभापति सिंधु देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी बसंत कुमार, पुलिस लाइन मैदान में एसपी नवीन चंद झा, जिला परिषद में अध्यक्ष संगीता यादव उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह, सिवान सेंट्रल को-अॉपरेटिव बैंक में अध्यक्ष रामायण चौधरी प्रबंध निदेशक सतेंद्र कुमार प्रसाद, भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय प्रबंधक समरेंद्र कुमार, केंद्रीय वेयर हाउस में वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मंसूर आलम, पुलिस क्लब में अध्यक्ष शाहिद खान, जिला अधिवक्ता संघ में शम्भू दत्त शुक्ल, सिवान सदर प्रखंड कार्यालय में प्रमुख किशोरी देवी, गृह रक्षा वाहिनी में जिला समादेष्टा रीतेश पांडेय, जिला शिक्षा कार्यालय में डीईओ चंद्रशेखर राय, डीएवी महाविधालय में प्राचार्य डॉ अजय कुमार पंडित, विद्या भवन महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ विद्या भूषण सिंह, राजा सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ उदय शंकर पांडेय, दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में जेड ए इस्लामिया महाविद्यालय में सचिव जफर अहमद गनी, भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, राजद जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, लोजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह, कांग्रेस जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. विधुशेखर पांडेय ने तथा रामदेव विचार में अभिषेक सिंह ने ध्वजारोहण किया। मौके पर एएसपी कार्तिकेय शर्मा, नप के उप सभापति बबलू साह, धनंजय सिंह, समेत जिला परिषद के पार्षद, नगर परिषद के पार्षद समेत अन्य उपस्थित थे।

आंखों में चांद खिला मन में विश्वास है, आधी आबादी की मंजिल अब पास है
नगर भवन में गणतंत्र दिवस की शाम सजी तरानों से




Recent Comments