सीवान के छह प्रखंडो में अप्रैल माह से मिलेगी 20 घंटे बिजली
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए श्रीनारद संवाद सेवा

इस नए वर्ष 2018 के अप्रैल माह से सीवान के छह प्रखंडों को रघनुाथपुर ग्रिड से सीधे बिजली सप्लाई होने लगेगी। इसके लिए ग्रिड का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इस तरह 75 हजार ग्रामीण उपभोक्ताओं का औसतन 20 घंटे से ज्यादा बिजली मिलने लगेगी। हालांकि आने वाले दिनों में इस ग्रिड से दो लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई की जाएगी। इस तरह उपभोक्ताओं को शहरी क्षेत्र की तरह बिजली सप्लाई होने लगेगी। इससे क्षेत्र का विकास भी होगा। गांवों में भी लोग बिजली संचालित कुटीर लघु उद्योग लगा सकेंगे। कार्यपालक अभियंता अजय कुमार रत्नाकर ने बताया कि यह ग्रिड रघुनाथपुर के लाैकीपुर में बन रहा है। निर्माण अंतिम चरण में है।
👉इन प्रखंडों को रघनुाथपुर ग्रिड से मिलेगी बिजली :
रघुनाथपुर ग्रिड से रघुनाथपुर प्रखंड, आंदर, जीरादेई, दरौली, सिसवन व गुठनी प्रखंड को सीधे बिजली सप्लाई मिलेगी ।अभी तक प्रखंडों को सीवान श्रीनगर ग्रिड से पहले सब स्टेशनों को बिजली दी जाती है। सब स्टेशन फीडर के माध्यम से उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाती है। इस ग्रिड के निर्माण पूरा होने से इस क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को दूसरे से मिली बिजली पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। ग्रिड को 150 मेगावाट तक की बिजली मिलेगी।
👉ट्रिपिंग की समस्या होगी खत्म:
अभी तक जिस सब स्टेशनों से इन क्षेत्राें में बिजली मिलती थी वहा से इन प्रखंडों को कई तरह की समस्या उत्पन्न होती है। पहले से ही लोड नहीं लेने से लगभग 10 घंटे बिजली दी जाती है। उसमें भी ट्रिपिंग की भी समस्या उत्पन्न होती है। लो वोल्टेज रहने से भी उपभोक्ता बिजली संचालित काम नहीं कर पाते है। इससे उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित सहूलियत बढ़ जाएगी।
👉लगाए जा रहे 50 मेगावाट के तीन बिजली ट्रांसफॉर्मर:
इसके लिए 50 मेगावाट की तीन बिजली ट्रांसफॉर्मर लगाई जा रही है। इस तरह अभी इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को औसतन 10 से 12 घंटे बिजली मिल पाती है। लेकिन ग्रिड के चालू होने के बाद से इस क्षेत्र के लोगों को 20 से 22 घंटे बिजली मिलने का राह आसान हो जाएगा। इस तरह इस क्षेत्र के लोगों को अप्रैल 2018 से शहरी क्षेत्र की तरह बिजली मिलने लगेगी।
इस संबंध में कार्यपालक अभियंता ने बताया कि रघुनाथपुर में 150 मेगावाट की बिजली सब स्टेशन बन रही है। इसका काम मार्च 2018 तक पूरा हो जाएगा। इससे छह प्रखंडों के लोगों को औसतन 20 घंटे बिजली मिलने लगेगी। अन्य सब स्टेशन को जून के बाद जोड़ा जाएगा।




Recent Comments