सारण :दाउदपुर डाकघर में व्याप्त कुव्यवस्था के विरोध में अभिकर्ताओं ने किया धरना व रोषपूर्ण प्रदर्शन
दाउदपुर(मांझी)
दाउदपुर डाकघर में व्याप्त कुव्यवस्था के विरोध में शनिवार को रमेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में अभिकर्ताओं ने धरना व रोषपूर्ण प्रदर्शन किया।वहीं विभागीय पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।धरना को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सीबीएस ब्रांच होने के बाद से दाउदपुर डाकघर में विगत दो वर्षों से काम ठप है।हमेशा डाकघर कर्मी लिंक की समस्या का रोना रोते रहते हैं।बिना घुस का काम नही किया जाता।वक्ताओं ने आरोप लगाया कि चाहे बचत खाता खोलना हो या केवीपी लेना हो।50 रूपये अलग से अवैध वसूली की जाती है।वहीं नही देने पर बार-बार टरकाया जाता है। ग्राहकों व अभिकर्ताओं को जमा निकासी के लिए छपरा मुख्य डाकघर का चक्कर लगाना पड़ता है।सबसे ज्यादा परेशानी तो वृद्ध पेंशनरों को होती है।बार-बार चक्कर लगाने के बाद उनका भुगतान नही होता।वे मायूस होकर लौट जाते हैं।लोगों ने लिंक की समस्या के निदान के लिए स्पेशल डिश एंटीना लगाने की भी मांग की।अभिकर्ताओं ने बताया कि इस डाकघर की समस्या से चीफ पीएमजी पटना,पीएमजी,एसएसपी छपरा, सारण डीएम को इसकी शिकायत से अवगत गया है। वावजूद समाधान के लिए कोई ठोस कदम नही उठाया गया।