देशी और विदेशी शराब बरामद,दो पर प्राथमिकी दर्ज

$ धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):

थाना क्षेत्र के आकुचाक गाँव में एक व्यक्ति के घर से 55 लीटर तो दूसरे व्यक्ति के घर के पीछे से 18 लीटर कुल 75 लीटर अँग्रेजी और देशी शराब पुलिस ने बरामद किया है।इस सम्बंध में पुलिस ने आकुचक गांव निवासी बंटी सिंह और कन्हैया सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पचरौर बाजार पर पुलिस गस्ती के दौरान सूचना मिली थी कि दोनों व्यक्ति आकुचक गाँव में दारू छुपाकर रखते है और चोरी से दारू बेचते है।जिसके आलोक में छापेमारी किया गया जिसमें बंटी सिंह के आवासीय घर मे चौकी के नीचे से एक पलास्टिक के बोरा में इम्पेरियल ब्लू 375 एमएल का 29 बोतल,750 एमएल का 10 बोतल एवं180 एमएल का 20 बोतल कुल 20.475 लीटर तथा एक गैनल मे 35 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।वही जब कन्हैया सिंह के घर छापेमारी किया तो घर के पीछे एक झाड़ी से इम्पेरियल ब्लू का 375 एमएल का 48 बोतल बरामद किया गया।कुल देशी और वदेशी 74.975 लीटर शराब बरामद किया गया है।जिसके आलोक में दोनों शराब विक्रेताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।