परवेज़ अख्तर/सिवान
जंक्शन स्थित सर्कुलेटिंग एरिया स्थित काली मंदिर के समीप से गुरुवार की देर शाम आरपीएफ व जीआरपी ने एक शव को बरामद किया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जफरा गांव निवासी पटरू चौधरी के रूप में हुई। जीआरपी थानाध्यक्ष वीरेेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया।बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली कि मृतक मजदूरी कर मंदिर के पास रहता था।कुछ दिनों से बीमार था।जिसके कारण उसकी मौत हुई है।गांव में सूचना देने पर पता चला कि उसका कोई नहीं है।जिसके गांव के मुखिया सहित अन्य के सहयोग से उसका दाह संस्कार कर दिया गया।




Recent Comments