फतुहा(पटना)।नदी थाना क्षेत्र के मोजीपुर हाट के समीप नीलगाय के टक्कर से स्टेट हाइवे पर टेम्पो पलट गयी। टेम्पो पर सवार एक ही परिवार के चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोग इलाज के लिए तत्काल दूसरे आॅटो से किसी निजी अस्पताल में चले गये। बताया जाता है कि टेम्पो पर सवार लोग खुसरुपुर के रहने वाले थे तथा वे सभी टेम्पो द्वारा कच्ची दरगाह से वापस खुसरुपुर लौट रहे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि गंगा के तरफ से ईंट भट्ठा होते हुए एक नीलगाय तेजी से स्टेट हाइवे पर चढ़ी और टेम्पो से टकरा गयी। टकराते ही टेम्पो पलट गयी।