
छपरा। रविवार को मतदाता संपर्क अभियान के तहत पूर्व विधायक ज्ञानचंद्र मांझी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश सह संयोजक धर्मेन्द्र कुमार साह ने संयुक्त रूप से छपरा के विभिन्न प्रखण्ड परसा,दरियापुर,मेकर, अमनौर का दौरा कर सारण स्नातक एव शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डा. महाचंद्र प्रसाद सिंह एव डा.धर्मेन्द्र कुमार सिंह के पक्ष में मतदाताओं से वोट करने का अपील किया। पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने कहा सारण से निर्वाचन क्षेत्र राजग गठबंधन के दोनों प्रत्याशी के पक्ष में माहौल है। हमारे दोनों प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है।
भाजपा के निवर्तमान प्रदेश सह संयोजक धर्मेन्द्र कुमार साह ने कहा हमारे प्रत्याशी साफ छवि के हैं इस कारण वोटर पूरे जोश से इनके पक्ष में मतदान करने का मन बना लिए हैं।




Recent Comments