सारण :06 मई को रोट्रेक्ट सारणसिटी छपरा में आयोजित करेगा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

छपरा
रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी एवं रामजयपाल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 6 मई को स्थानीय रामजयपाल कॉलेज में किया जाएगा।इसका पुरस्कार वितरण रामजयपाल कॉलेज में ही 13 मई को किया जाएगा। आज इस क्विज प्रतियोगिता के पोस्टर का अनावरण पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल, रोट्रेक्ट 3250 के मंडल सचिव रोट्रेक्टर हमजा हाशमी,रामजयपाल कॉलेज के प्राचार्य प्रो० सिद्धार्थ शंकर तथा रोट्रेक्ट सारणसिटी के अध्यक्ष निकुंज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। पोस्टर जारी करनें के पश्चात् पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा आज के परिवेश में बच्चों में सामान्य ज्ञान की नितान्त आवश्यकता हैं।इसलिए रोट्रेक्ट सारण सिटी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा हैं, इससे बच्चों में सामान्य ज्ञान की वृद्धि होगी जो नितान्त आवश्यक हैं,बच्चों के निजी जीवन में तथा पाठ्यक्रम में इसका विषेश लाभ बच्चों को मिलेगा। इस मौके पर रोट्रेक्ट सारणसिटी के सचिव टुन्ना सिंह तथा क्विज प्रतियोगिता के संयोजक सुधांशु कुमार कश्यप ने बताया कि यह प्रतियोगिता 2 ग्रुप में होगी।प्रत्येक ग्रुप में प्रथम, द्वितीय,तृतीय के अलावा 12 -12 सांत्वना पुरस्कार प्रतिभागियों को दिया जाएगा।पुरस्कार विवरण इस प्रकार है-जुनियर वर्ग
प्रथम पुरस्कार- स्टैंड फैन
द्वितीय पुरस्कार- कीपैड फोन
तृतीय पुरस्कार- ब्रांडेड रिस्ट वॉच
सीनियर वर्ग
प्रथम पुरस्कार-स्मार्ट फोन
द्वितीय पुरस्कार-साइकिल
तृतीय पुरस्कार-सीलिंग फैन
जुनियर वर्ग में कक्षा 7 से 10 वीं के छात्र हिस्सा लेगें इनका निबंधन शुल्क 50 रूपया होगा सीनियर वर्ग में कक्षा 11 वीं से लेकर उपर तक के छात्र हिस्सा ले सकते है इसका निबंधन शुल्क 100 रूपया होगा।दोनों वर्गों में सांत्वना पुरस्कार 12 प्रतिभागियों को दिवाल घड़ी प्रदान किया जाएगा। उर्न्होने बताया कि निर्धारित जगहों से फार्म प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान प्रोजेक्ट चैयरमैन रो० अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल कुमार, इरफान अंसारी, विनीत सिंह रोटरी सारण से राजेश फैशन, राजेश जयसवाल,अजय कुमार रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी से मो० खुर्शीद,निशांत पाण्डेय, मो० साहेब एवं रामजयपाल कॉलेज के अन्य कर्मचारी उपस्थित थें।




Recent Comments