धन बैंक के कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली

◆ अपाची बाइक पर सवार थे तीन अपराधी
◆ क्लेक्शन कर रुपये जमा करने जा रहा था सीवान

परवेज अख्तर/सिवान;

हुसैनगंज. गुरुवार को थाना क्षेत्र स्थित सिसवन-सीवान मुख्य पर रुपये छीनने के प्रयास में अपराधियों ने एक बंधन बैंक के कर्मी को गोली मार दी. हालांकि गोली कर्मी के पेट व जांघ को छूते हुए निकल गयी. घायल कर्मी कमलेश कुमार सिंह है, जो कलेक्शन की राशि लेकर सीवान जा रहा था. मशरख थाना के सिमरी निवासी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि जैसे ही खुदाइबारी मोड़ व इकरा पब्लिक स्कूल के बीच पहुंचा, अपाची बाइक से पीछा कर रहे तीन अपराधी आगे से घेर कर रुपया छीनने का प्रयास करने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने दो फायर किया. जिसमें एक गोली पेट को जबकि दूसरी गोली बाये जांघ को छूते हुए निकल गई. बताया कि गोली की आवाज सुन कर ग्रामीण दौड़ पड़े. यह देख अपराधी सीवान की तरफ भाग गये. कमलेश ने बताया कि वह छपियां, सुरापुर व गोपालपुर से ग्रुप क्लेक्शन कर 1.60 लाख रुपये लेकर सीवान बंधन बैंक जा रहा था.
घटना के बाद घायलवस्था में ग्रामीणों ने स्थानीय पीएचसी में इलाज कराने के लिए भर्ती कराया. जहां इलाजरत चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया. घायल कमलेश कुमार सिंह ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है.
————–