दैनिक खोज खबर/सोनपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में सारण पुलिस द्वारा जिलान्तर्गत अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान “नशा मुक्त सारण” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन के नेतृत्व में पुलिस ने छापामारी कर एक ट्रक पर लदा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब क़ो जप्त करते हुए दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजनंदन ने बुधवार के शाम बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मुजफ्फरपुर की ओर से एक ट्रक पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जा रही है. जहां पुलिस ने सोनपुर थाना क्षेत्र के बाकरपुर कुशवाहा चौक के पास नाकाबंदी कर भारी मात्रा में शराब लदा 01 दस चक्का ट्रक क़ो पकड़ लिया । उक्त ट्रक में रखे कुल 606 कार्टून में रखें कुल-5432.925 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी तथा मौके पर 02 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि जप्त किए गए में अंग्रेजी शराब-5432.925 ली., ट्रक-01, मोबाईल-02, फास्टैग 01 बरामद किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम किशना राम, पिता-भुरा राम, साकिन-करना भूथा, थाना-सिनछड़ी, जिला-बालोतरा, राजस्थान, दूसरा बांका राम, पिता-जेठा राम, साकिन रावतसर, थाना-बाड़मेर, जिला-बाड़मेर, राजस्थान है। गिरफ्तार कारोबारी से पुछताछ चल रही है तथा बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है साथ ही उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सारण पुलिस द्वारा अभियान जारी है। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- कुत्ते के काटने से मुरादाबाद में एक मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही गांव-घर में मचा कोहराम
- क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
- पुण्यतिथि पर याद किए गए बहुजन नायक डॉ. धर्मनाथ राम
- जिला स्कूल में निर्वाचक साक्षरता क्लब का किया गया उन्मुखीकरण
- माधोपुर पंचायत में राशन कार्ड बनवाने के लिए लगाया गया शिविर
- रेलवे पेंशनर्स ने ऑनलाइन मानार्थ पास व्यवस्था का किया विरोध, आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट जल्द जारी करने की मांग
- केंद्रीय विद्यालय मशरक ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
- छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को हाईजैक कर की गई हिंसा एवं पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र पर सीधा प्रहार : WJAI
- नीट पेपर मामले को लेकर प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन एकमा में रहा बेअसर, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
- रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण शुरू, अयोध्या व विंध्याचल का करेंगे अध्ययन
- बिहार स्टेट गेम्स हेतु सिवान जिला सीनियर महिला हैंडबॉल टीम के गठन हेतु चयन प्रतियोगिता 26 जुलाई को
- मढ़ौरा में बाइक सवार दो युवक घायल, एक छपरा सदर रेफर
- मढ़ौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के प्रतिभागी सम्मानित
- मढ़ौरा में बेअसर रहा बिहार बंद, सामान्य दिनों की तरह चलती रहीं गाड़ियां
- बिहार बंद के दौरान कैदी लेकर जा रहे तरैया थाने के वाहन को उपद्रवियों ने किया क्षतिग्रस्त
- तरैया में ₹7.69 करोड़ की लागत से बने रेफरल अस्पताल के नवनिर्मित भवन का हुआ उद्घाटन
- विवाहिता की हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार
- मढ़ौरा में मानव व्यापार के खिलाफ जागरूकता और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
- मढ़ौरा के चार फुटबालर को पढ़ाई और खेल के लिए मिला 3, 3 लाख का स्कॉलरशिप
- मढ़ौरा में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, अभिभावकों से की गई खास अपील
- मकेर में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील
- बीडीओ के मातृत्व अवकाश में जाने उपरांत नयी बीडीओ ने किया योगदान
- पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, अफवाहों से बचने व शांति बनाए रखने की अपील
- जन शिक्षण संस्थान (JSS), सोनपुर, सारण (बिहार) में फूड फेस्टिवल का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन
- नवविवाहित महिला ने सोनपुर पुरानी गंडक पुल पर से लगायी नदी में छलांग,नाविकों ने बचाई उसकी जान
Recent Comments