सिवान :चैती छठ व रामनवमी को लेकर फ्लैग मार्च
रिपोर्ट -परवेज अख्तर /सिवान
सीवान:कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आस्था के महान पर्व चैती छठ व रामनवमी को लेकर शहर में डीएम व एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।डीएम महेंद्र कुमार ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे के साथ साथ पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनाएं उन्होंने कहा कि असामाजिक द्वारा कोई गड़बड़ी या अफवाह नहीं फैलाया जाए इसके लिए सभी चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।आखिर विधि व्यवस्था बनी रहे। मौके पर एसडीओ अमन कुमार समीर एसडीपीओ कार्तिकेय शर्मा नगर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिंह अरुण कुमार सिंह रविकांत दुबे फेराज अहमद धनौती ओपी प्रभारी मुकेश कुमार पुष्पेंद्र महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह आदि थे।