सिवान: बहु की हत्या कर शव को किया गायब
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
सिवान
महिला दिवस के ठीक एक दिन बाद जिले के जामो बाजार थाना के बिशंभरपुर गांव में अपनी बहु की हत्याकर चुपके से अंतिम संस्कार करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है. इस मामले में परिजनों की लिखित आवेदन पर चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराइ गई है.घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसी थाना क्षेत्र के बिशंभरपुर गांव की रहने वाली एक महिला की हत्या उसके ससुराल वालों ने हीं कर उसके शव को जला भी दिया. और इसकी सुचना उसके परिजनों को भी नहीं दी. गाँव वालों से इसकी सुचना जब परिजनों को मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.इस संबंध में मृतका के पिता गोरेयाकोठी थाना के मिर्जापुर निवासी विक्रमा साह ने प्राथमिकी दर्ज करा कर अपने मृतका पुत्री अनिता देवी के ससुर गोरख साह, सास सुशीला देवी, देवर मुन्ना साह, रिंकू देवी को अभियुक्त बनाया है. उसने आरोप लगाया है कि पुत्री की शादी 15 वर्ष पूर्व हुयी थी.




Recent Comments