सिवान:दारौंदा के सिरसाव मठिया में माले ने किया बैठक
—————————————–
दैनिक खोज खबर के लिए दारौंदा से रविन्द्र कु० गुप्ता की रिपोर्ट।
—————————————–
दारौंदा प्रखंड के सिरसाव मठिया गांव में धर्मेंद्र साह के द्वार पर माले ने धर्मेंद्र साह के अध्यक्षता में  एक बैठक किया। जिसमे लोगो की हो रही समस्या पर विचार किया गया। बैठक में अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर बल दिया गया। सभी बटाई दारों को पहचान पत्र देने,मनरेगा मजदुर को को दैनिक मजदूरों 350 रुपया करने एवं बृद्धा पेंशन धारियों को पेंशन समय से नही मिलने पर वीडियो बात चित करने पर बात कहा गया।
   बैठक में दारौंदा विधान सभा के माले के पूर्व प्रत्याशी जयशंकर पंडित ने मुख्य रूप से आगामी 12 जुलाई 2017 को दारौंदा थाना को घेराव करने की बात पर बल दिया और अधिक से अधिक लोगो को थाना पर पहुँचने को कहा।
   बैठक में सुग्रीव शर्मा,अशोक राम,हरिचरण यादव,महेश साह,अजीत साह व्यास,सोनू साह,अजय यादव,रविन्द्र साह,कालीचरण साह,मृत्युंजय साह,जगलाल साह,धीरज कुमार,उपेंद्र साह के साथ दर्जनों लोग उपस्तिथ थे।