सारण :स्वच्छ भारत मिशन के तहत सदर बीडीओ के नेतृत्व मे स्वच्छताग्राहियों ने निकाली प्रभात फेरी -:
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट

डोरीगंज -:
“””””””””””
चालू वित्तीय वर्ष में स्वच्छ भारत मिशन अभियान की सफलता मे प्रखंड को पूरी तरह खुले में शौच मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। प्रखंड व पंचायतों के नोडल अधिकारी गांव-गांव में लोगों को शौचालय के महत्व से अवगत करा रहे है। जनप्रतिनिधि भी अभियान में शामिल होकर लोगों को शौचालय निर्माण व उपयोग के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

जिसको ले यूपी रायबरेली से पहुँची स्वच्छता टीम के साथ सदर स्वच्छताग्राही सदस्यो ने प्रखंड के चिरान्द पंचायत स्थित रसलपुरा हाई स्कूल प्रांगण से शनिवार को प्रभात फेरी निकाल स्थानीय लोगो के बीच स्वच्छता का संदेश दिया जिसका नेतृत्व सदर बीडीओ विनोद आनंद ने किया ।
इस दौरान स्वच्छता से जुड़े स्लोगन लिखे पट्टिया हाथो मे थामे सदस्य रसलपुरा चिरान्द व डोरीगंज बाजार का परिभ्रमण कर लोगो को विभिन्न बीमारियो से बचाव मे स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया
जिसके दौरान चिरान्द पंचायत के मुखिया सुशील कुमार सदर स्वच्छताग्राही सदस्य तथा रसलपुरा हाई स्कूल के शिक्षक शामिल रहे ।




Recent Comments