सारण :विद्यालय शिक्षा समिति के चुनाव के आठ माह बाद भी नही खुला खाता
#सचिव ने लगायी जिला शिक्षा पदाधिकारी से गुहार –
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
डोरीगंज-:
“”””””””””
दिधवारा प्रखण्ड के नवसृजित प्राथमिक विधालय झौवा बाजार मे विधालय शिक्षा समिति के चुनाव को आठ माह हो गए लेकिन आज तक विधालय का खाता निर्वाचित सचिव के साथ नही खुल सका है जिससे विधालय का विकास कार्य अवरुद्ध है ।
इस संबंध मे सचिव शांति देवी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक आवेदन देकर जल्द से जल्द प्रधानाध्यापक के साथ खाता खुलवाने की गुहार लगायी है ।
सचिव ने माँग की है कि चुनाव को आठ माह हो गए लेकिन प्रधानाध्यापक की लापरवाही के कारण खाता नही खुल सका है । इस संबंध मे प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी से भी लिखित एवं मौखिक गुहार लगायी गयी लेकिन कोई परिणाम नही निकला ।
खाता नही खुलने से विधालय के सभी विकास कार्य अवरुद्ध है ।
विघालय का अपना भवन भी उपलब्ध नही हो रहा है जिस कारण विघालय को दुसरे वार्ड के विधालय उ म वि सैदपुर झौवा मे टैग कर चलाया जा रहा है ।
बच्चों को अपने नजदीक विधालय होते हुए भी दुर जाकर पढ़ाई करना पर रहा है ।
बच्चो की गुणवता पुर्ण शिक्षा को देखते हुए जल्द से जल्द प्रधानाध्यापक के साथ खाता खुलवाने की पहल की जाए जिससे की विधालय विकास कार्य हो सके एवं विधालय को अपना भवन उपलब्ध हो सके ।