पटना। शनिवार, दिनांक 04,12,2021 जिओ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित सहायतार्थ कार्यक्रम रोटी बैंक पटना”
हर शनिवार की भांति आज शनिवार भी जरूरतमंदों को सक्रिय सदस्यों द्वारा गांधी मैदान की किनारे-किनारे धूम घूम कर भोजन कराई गई। रोड़ पर जीवन यापन कर रहे, 300+ से ज्यादा असहाय, निर्धन जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया गया। कार्यक्रम के संचालक युवा समाजसेवी योगीराज आर्यन गिरि ने कहा, जीना तो है उसी का जिसने यह राज जाना, है काम आदमी का आदमी का काम आना। सेवा ही धर्म है जय मानव जय भारत। देश और राज्य में सोशल मीडिया पर देख रहे युवाओं को अपने क्षेत्र में समाज हित में सेवा की भावना से इस तरह की पहल करनी चाहिए। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी संदीप गोस्वामी ने कार्यक्रम को सराहते हुए कहा, ट्रस्ट उनती की तरफ अग्रसर हो, ये मेरी भावना है। और स्वामी विवेकानंद जी कथनों के उदाहरण देते हुए कहा कि दरिद्र नारायण की सेवा से ईश्वर जल्दी प्रसन्न होते हैं। इस मौके पर सेवा देने, अभिषेक कुमार, सुनील यादव, सुभान जी, गोपाल कुमार, संजीव जी, एवं जितेंद्र कुमार मौजूद थे।