सारण :स्काउट गाइड के प्रथम सोपान शिविर का हुआ उद्घाटन
————————————

छपरा
संस्कृति द मॉडल स्कूल के प्रांगण मे भारत स्काउट और गाइड के प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हरेराम शास्त्री और शिविर प्रधान सह जिला संगठन आयुक्त (स्काउट)श्री आलोक रंजन ने संयुक्त रुप से की।उद्घाटन समारोह में प्रधानाचार्य ने स्काउट गाइड के महत्व के बारे में कैडेटों को बताया।

शिविर सहायक के रूप में स्काउट मास्टर विशाल कुमार और अमन राज उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।इस शिविर में 150 स्काउट गाइड प्रशिक्षण लेगे।यह शिविर 03/02/2018 से लेकर 08/02/2018 तक चलेगा।इस शिविर में कैडेटों को पूरे पाँच दिन स्काउट गाइड के अनेक क्रियाकलाप की प्रशिक्षण दी जायेगी।