महात्मा गांधी अस्पताल में कैंसर जाॅंच शिविर का आयोजन संपन्न
आज़ाद नेब
भीलवाडा 4 मई। एन.सी.डी. कार्यक्रम के अंतर्गत माह के प्रथम बुधवार को महात्मा गांधी अस्पताल में कैंसर जाॅंच शिविरों का आयोजन गत 6 अप्रेल 2016 से प्रारंभ किया गया था। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अरुण गौड ने बताया कि उक्त शिविरों में अपे्रल 2017 तक 194 की जाॅंच की गई, जिसमें ओरल-44, बे्रस्ट कैंसर 15, सर्वाईकल-5 एवं अन्य 16 कैंसर रोग के लक्षण पाये जाने से इन्हें हाॅयर सेन्टर पर आवश्यक जाॅंच एवं ईलाज के लिए परामर्श दिया गया।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 3 मई 2017 को कैंसर जाॅंच शिविर का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें 63 रोगियों को जाॅंच एवं परामर्श की सुविधा उपलबध कराई गई। इनमें ओरल-4, बे्रस्ट-3 एवं 3 रोगियों में अन्य कैंसर के लक्षण पाये जाने से इन्हें आवश्यक जाॅंच एवं ईलाज के लिए हाॅयर सेंटर रेफर किया गया।
उन्होंने बताया कि शिविर में ओरल केंसर, सर्वाईकल कैंसर, बे्रस्ट कैंसर हेतु स्क्रीनिंग, रेफर सुविधा उपलब्ध करानें तथा ओरल कैंसर, बेस्ट कैंसर हेतु क्लिनिकल जाॅंच एवं सर्वाईकल कैंसर हेतु एम.आर.आई., सी.टी. स्केन आदि की परीक्षण सुविधा भी रोगियों को उपलब्ध कराई गई। शिविर में डाॅ.अशु कपूर सर्जन, डाॅ. अनिल लढा पैथेलाॅजिस्ट, डाॅ. सुमन शर्मा गायनोकोलाॅजिस्ट, डाॅ.आर.के. मेहता फिजिशियन एवं नर्सिग स्टाॅफ ने अपनी
सेवायें दी।




Recent Comments