
केन्द्रीय मंत्री ने रेल डीजल इंजन निर्माण कारखाना का किया निरीक्षण
मढ़ौरा /सारण
प्रखंड के तालपुरैना में हो रहे रेलवे डीजल इंजन निर्माण कारखाना के निर्माण कार्य का निरीक्षण रविवार की संध्या स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यिमिता मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने किया ।निरीक्षण के दौरान निर्माणकर्ता कम्पनी जीई के प्रोजेक्ट हेड ने सभी आवश्यक जानकारियाँ मंत्री को दी । उन्होंने कारखाना कैम्पस में बनने वाले कॉलोनी व हेली पैड के बारे में भी विस्तृत जानकारी दिया । प्रोजेक्ट हेड एनके झा ने बताया की अगले साल से डीजल इंजन का प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा । पहले तीस इंजनों को ट्रैक पर चलाकर उचित जांच पड़ताल की जाएगी साथ ही इंजन के पेंटिंग का कार्य भी यही से होगा । प्रॉडक्ट हेड श्री झा ने इस क्षेत्र में विधुत समस्या से मंत्री को अवगत कराया । वहीं केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि अगले एक माह के अन्दर विधुत समस्या को दूर कर दिया जाएगा ।मंत्री ने चलाये जा रहे कार्य के प्रति संतोष प्रकट करते हुए कहा कि अगले साल २०१८ में देश के प्रधानमंत्री के करकमलों के द्वारा इस कारखाना के प्रोडक्ट डीजल इंजन को रेलवे के साथ जोड़ा जाएगा । मौके पर अमनौर विधायक चोकर बाबा , रेलवे के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।




Recent Comments