•अहिरौरा ग्राम पंचायत को यूनाइटेड इंडिया द्वारा गोद भी लिया है बावजूद इसके भी कोई विकास नही हो पा रहा है।

✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल के लिए बीघापुर उन्नाव (उ.प्र) से जितेंद यादव की रिपोर्ट:-
जहां एक तरफ प्रदेश सरकार युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है,वही दूसरी तरफ खेल के मैदान की जर्जरता व मवेशियों का ठहराव सैकड़ों खेलप्रेमीयों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसा ही एक खेल का मैदान सुमेरपुर विकाशखण्ड की ग्रामपंचायत अहिरौरा में है जिसे स्मृति शेष एम एल सी अजीत सिंह ने भारी भरकम लागत से लगभग 20 वर्ष पूर्व बनवाया था लेकिन आज तक इस ग्राउंड का पुनुरुधार नही हो सका।धानीखेड़ा-डौडियाखेड़ा मार्ग पर स्थित शहीद राजा राव राम बक्श सिंह स्पोर्ट्स क्लब के नाम से मशहूर ग्राउंड लम्बे समय से दुर्दशा व अनदेखी का शिकार बना हुआ है।

ग्राउंड का मुख्य गेट व चारों तरफ की बाउंड्री वाल पूरी तरह से टूट चुकी है।इसी मैदान में हर वर्ष क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होता था लेकिन मैदान के जर्जर होने से इस वर्ष क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नही हो सका।
खिलाड़ियो में से सुशील, विकास, सुनील, सन्नी सिंह ने बताया कि गांव में इतना बड़ा ग्राउंड बनाया गया है, जहां हर प्रकार के खेल को आजादी से खेला जा सकता है,लेकिन सालों व्यतीत हो जाने के बाद भी इस ग्राउंड का उपयोग नहीं हो पा रहा है और ग्राउंड रखरखाव की कमी एवं मवेशियों के आतंक के कारण खेलने लायक नहीं बचा है।




Recent Comments