सारण :सांसद कोष से दलित बस्ती में पानी टंकी निर्माण अंतिम चरण में
#विकाश कुमार की रिपोर्ट

परसा
सांसद कोष से दलित बस्ती में पानी टंकी निर्माण की कार्य अंतिम चरण में हैं ।
परसा।दलित व गरीब बस्ती में स्वच्छ जलापूर्ति को लेकर परसादी दलित बस्ती में निर्माण होने वाले पानी टंकी के लिए भूमि का सर्वेक्षण पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने तीन महीने पूर्व सर्वेक्षण बनकेरवा व परसादी दलित बस्तियों किए थे।

सांसद कोटे से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत सभी दलित व गरीब बस्तियों में स्वच्छ जल योजना के तहत चयनित भूमि का सर्वेक्षण करने के एक माह के भीतर ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाने का आश्वासन बस्ती के लोगों को दिए थे। पानी टंकी की तेजी से हो रहे कार्य देख बस्ती वाशी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।और सांसद के प्रति किए गए कार्य को देख तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।




Recent Comments