सीवान :विदाई सह सम्मान समारोह हुआ आयोजित 
✍बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट 

मैरवा ( सिवान ) :
थाना  क्षेत्र स्थित शीतलपुरा मध्य विद्यालय  में शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित  हुआ।जिसमें  शीतलपुरा में पदस्थापित यदुवेन्द्र प्रसाद साहू तथा रमेश कुमार सिंह के स्थानान्तरण व  हृदयानंद सिंह  सेवानिवृत्ति को सम्मान सह विदाई दिया गया ।बताया जाता है कि  रमेश कुमार सिंह का स्थानांतरण बडगांव में हुआ है वही  मधुबनी निवासी यदुवेन्द्र प्रसाद साहू का उनके गृह जिला में ।शिक्षक  हृदयानंद सिंह  विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए । तीनों आदर्श शिक्षकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बसावन भगत व संचालन ओमप्रकाश सिंह ने किया। 

 वक्ताओं में अमितेश राय, अजीत कुमार सिंह, विजय प्रकाश पाण्डेय, मकबूल अहमद, सुनील दूबे, रमेश कुमार, विजय दूबे, दिलीप ओझा आदि समारोह को संबोधित किया । इस मौके  पर घनश्याम तिवारी, मुनीब अंसारी, महबूब आलम, मुन्ने अंबेदकर, रमेश गुप्ता, बजरंग भूषण, परमहंस पाण्डेय सहित अन्य  शिक्षक, अभिभावक व  छात्र उपस्थित रहे ।