मढ़ौरा। पकहा के युवाओं ने छठ ब्रतियों के लिये स्टेशन रोड की साफ सफाई कर रास्ते को सुगम्य बनाया।अर्ध्य के लिए छठ घाट पर जाने के पूर्व वुधवार की दोपहर में दर्जनो की संख्या में युवा टीम ने पार्षद प्रतिनिधि राजू साह के नेतृत्व में साफ सफाई अभियान चलाया।आपको बता दें कि प्रति वर्ष युवा व्रतियों के लिए अभियान चलाकर साफ सफाई से लेकर धूल मिटी को मिटाने के लिए पानी का छिड़काव से लेकर सड़क के किनारे चुना व रंगों से मार्किंग भी करते हैं।