राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया : स्थानीय नेवाटिया आवास परिसर में नवनिर्वाचित मझौलिया पैक्स की आम सभा संपन्न हुई जिसमें सर्वप्रथम नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्ण मोहन चौरसिया तथा कार्यकारिणी सदस्य शिवधन महतो शेख इकबाल मोहम्मद शकीर सहबुन नेशा भोला मुखिया किरण देवी प्रतिमा देवी देवनारायण बैठा आदि का माला पहनाकर स्वागत किया गया । इसके बाद अध्यक्ष कृष्ण मोहन चौरसिया ने आम सभा में स्पष्ट कहा कि मेरी जीत आप सभी का आशीर्वाद का फल है मैं आपका सेवक बनकर काम करूंगा तथा पैक्स के विस्तार एवं तरक्की के लिए सदा प्रयत्नशील रहूंगा उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि किसानों और सदस्यों को समय पर खाद और बीज मिले कथा सरकार प्रायोजित कृषि संबंधी पूर्ण लाभ मिलता रहे उन्होंने मतदाताओं के प्रति अपना आभार प्रकट किया इस अवसर पर दी नेशनल सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बेतिया के चेयरमैन भगवती प्रसाद डायरेक्टर अनिल पांडे केन यूनियन मझौलिया के कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र प्रसाद महा नागनी पैक्स अध्यक्ष जय नारायण प्रसाद रामनगर बनकट पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार प्रसाद आदि मौजूद थे इस आम सभा में पूर्व अध्यक्ष मनमोहन नेवटिया पूर्व मुखिया हरिशंकर शर्मा हरी पूर्व सरपंच खलील अंसारी अरुण सिंह अवधेश प्रसाद चौरसिया रामानंद मिस्त्री उधव शर्मा विजय शर्मा मोतीलाल भगत सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया मोहम्मद मियां विनोद प्रसाद जयसवाल विश्वनाथ प्रसाद जयसवाल संजय पटेल दिलीप चौधरी राकेश कुमार साह विजय कुमार साह रामेश्वर चौरसिया आदि उपस्थित थे इस आम सभा में सभी ने नवनिर्वाचित सदस्यों और अध्यक्ष को आशीर्वाद देते हुए टैक्स की तरक्की की कामना की