सारण :राजस्थान से आये स्वच्छताग्रहियों का बीडीओ व पंचायत प्रतिनिधियों ने किया सम्मानित
अमनौर /सारण

सत्याग्रह से स्वच्छताग्रह अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले स्वच्छताग्रहियों को एक समारोह आयोजित सम्मानित किया गया. सोमवार को अमनौर हरनारायण पंचायत द्वारा प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में राजस्थान से आये 20 स्वच्छताग्रही जो यहां के स्वच्छताग्रहियों के साथ मिलकर विभिन्न पंचायतों के गांव मुहल्ले में घुमघुम कर स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने व घर में शौचालय निर्माण कराने के लिए प्रेरित करने हेतु सभी को मोमेंटो, थैला व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. उक्त मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी वैभव कुमार ने बताया गया कि स्वच्छता अभियान में इन सभी स्वच्छताग्रहियों द्वारा किए गए कार्य सराहनीय रहा है. उन्होंने उक्त मौके पर लोगों से अपील किया कि अपने आस-पास व गांव मुहल्ले को साफ रखे. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द अमनौर पंचायत को ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा. मुखिया पति विजय कुमार विधार्थी ने कहा कि उक्त स्वच्छताग्रहियों पंचायत में किए गए कार्यों के कारण लोगों में खुले में शौच मुक्त अभियान के प्रति समर्थन मिल रहा है. कार्यक्रम के पश्चात सभी स्वच्छताग्रही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चम्पारण के लिए रवाना हुए. उक्त मौके पर मुख्य रूप से बीसीओ चन्द्रमनी कुमारी, मुखिया पति विजय कुमार विधार्थी, राजकुमार सिंह, जयप्रकाश साह, लिपिक सुनील कुमार, स्वच्छताग्रही गजराज सिंह राणा, विजय तोमर, संगीता कुमारी, अनामिका कुमारी, सतीश कुमार, धीरज कुमार, संजीव कुमार तिवारी आदि लोग शामिल थे.




Recent Comments