सारण :छात्रा को बचाने में कार गढ़े में पलटी,बाल-बाल बच्चे यात्री


#रिपोर्ट -सुरभि तिवारी :
तरैया(सारण):रामबाग तरैया-मढ़ौरा मुख्य सड़क पर कुछ स्कूली छात्राओं को बचाने मे एक इनोभा कार सड़क के किनारे गढ्ढे में जा गिरी। कार में सवार चारों व्यक्ति बाल-बाल बच गये।कार पर सवार होकर चारों व्यक्ति हाजीपुर से सिवान जा रहे थे की अचानक रामबाग में कार के सामने छात्रा आ गयी।चालक द्वारा छात्रा को बचाने के चक्कर मे गाड़ी सड़क से नीचे उतर गयी जिससे गढ़े में पलट गयी।लेकिन यात्री बाल-बाल बच गये।
सारण :छात्रा को बचाने में कार गढ़े में पलटी,बाल-बाल बच्चे यात्री




Recent Comments