🔸हिन्दू कुलभूषण महाराणा प्रताप की जयंती पर सीवान के रघुनाथपुर प्रखंड स्थित आदर्श ग्राम नरहन में आयोजित होगा मुफ्त चिकित्सा शिविर🔸

🔴हिन्दू कुलभूषण महाराणा दि ग्रेट की जयंती पर बुधवार 09 मई को सीवान के दक्षिणांचल क्षेत्र स्थित रघुनाथपुर प्रखंड के आदर्श ग्राम नरहन में एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है । आयोजन समिति की ओर से सुप्रसिद्ध समाजिक कार्यकर्ता व RJ राणा ने बताया कि यह मुफ्त चिकित्सा शिविर आदर्श ग्राम नरहन के ऊत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में बुधवार 09 मई 2018 को प्रातःकाल 07: 00 बजे से आयोजित किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि उक्त शिविर में सीवान के प्रख्यात चिकित्सकों की टीम आ रही है । शिविर में आम मरीजों को मुफ्त परामर्श एवं आवश्यकतानुसार दवा का वितरण किया जायेगा।RJ राणा ने बताया कि शिविर में सीवान के प्रख्यात हड्डी व नस रोग विशेषज्ञ डा. रामेश्वर सिंह ,कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ डा. प्रदीप कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्वेता रानी, जेनेरल फिजीशियन डा. पंकज कुमार,दंत रोग विशेषज्ञ डा. संजीव सिंह,जेनेरल फिजीशियन डा. संजीव कुमार सिंह, होमिओपैथीक चिकित्सक डा. सुरेंद्र नाथ सिंह,जेनेरल फिजीशियन डा. संजय सिंह
जेनेरल सर्जन डा. अन्नू बाबू सहित कई स्थानीय चिकित्सक मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे ।
RJ राणा ने आम लोगों से आग्रह किया है कि आप नियत समय पर उपस्थित होकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाये।
( इनपुट : परमार डाॅट काॅम-सीवान )




Recent Comments