
सारण :योगियां हाई स्कुलके छात्रों ने किया वैशाली का शैक्षणिक भ्रमण
——
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट
—–
रसूलपुर (सारण)
एकमा प्रख॔ड अधीन रसूलपुर थाना क्षेत्र के रामानंदन सिंह उच्च विद्यालय योगियां छात्र -छात्राओं ने मुख्यमंत्री शैक्षणिक योजना के तहत वैशाली का भ्रमण किया।प्रधानाचार्य हरिकृष्ण चौरसिया के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने महाबीर जन्म स्थली,कुण्डग्राम,बौद्ध कलश,अस्थि स्तूप,पुरातात्वीक संग्रहालय, कोल्हुआ गाँव मे सम्राट अशोक द्वारा निर्मित सिंह स्तम्भ, बौद्ध स्तूप के अलावे चतुर्मुखी शिव मंदिर का भी शैक्षणिक भ्रमण किया।छात्राओं ने प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा किए गए बृक्षरोपण में पीपल बृक्ष के नीचे शीतलता का आनंद उठाया।बरिष्ठ शिक्षक बिद्या सागर मिश्र के निर्देशन में छात्राओं को ऐतिहासिक महत्व बताते हुए मार्गदर्शन किया।वहीं बौद्ध साहित्य के बिशेषज्ञ शिक्षक सुरेन्द्र माँझी ने अशोक काल मे हुए बौद्ध धर्म के बिकास को बिस्तार पूर्वक ज्ञान दिया।छात्राओं की माॅनिटरिंग शिक्षक सुनील कुमार,रामेश्वर गोप,राजेंद्र प्रसाद, डाॅ दिनेश मन्टू,कर्पूरी ठाकुर, मिथलेश तिवारी व उदय शंकर ने किया।




Recent Comments