

परसा (सारण)-बाढ़ का कहर ने परसा प्रखंड के मारड़ पंचायत के कई सड़क,पुल,पुलिया तथा मकान को ध्वस्त कर दिया है।परसा बनकेरवा पथ से मुंसी लाल कॉलेज से होकर गुजरने वाली सड़क तथा सड़क में स्थापित दो पुल को बाढ़ ने पूर्ण तरह से ध्वस्त कर तथा दो स्थानों पर सड़क को तोड़ दिया है।कन्या मध्य विद्यालय के समीप नव निर्मित मकान दुकान तथा सड़क तथा पुलिया को ध्वस्त कर दिया है।पंचायत के चकसहबाज गाँव स्तिथ पुल को बाढ़ के कहर ने ध्वस्त कर पीसीसी सड़क को बहा दिया। बाढ़ की कहर से पुल पुलिया तथा सड़क की बर्बादी से पूर्ण रूप से यातायात बाधित है।मारड़ पंचायत के कई गांव का पूर्ण रूप से यातायात बाधित है।होने से ध्वस्त पुल पर बिजली का खम्भा रख आवागम करने पर ग्रामीण मजबूर है।ग्रामीण का कहना है कि आधा दर्जन सड़क और पुल ध्वस्त होने से एक दूसरे गांव से संपर्क भंग हो गया है।अति आवश्यक पड़ने पर जीवन को जोखिम में डाल बिजली के खंभे के सहारे आवागम किया जा रहा है।ग्रामीणों ने सड़क मरमति कराने की मांग किया।




Recent Comments