
सारण :बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने किया मुख्य पथ किया जाम
——–
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
——–
डोरीगंज (सारण )
सदर प्रखंड के ग्रामीण फीडर मे पिछले दो महीने से जारी विद्युत आपूर्ति मे अघोषित भारी कटौती से नाराज शुक्रवार की सुबह लोदीपुर चिरांद तथा महारागंज पंचायत के ग्रामीण उपभोक्ता सड़क पर उतर आए और डोरीगंज के समीप सुबह 9 बजे से छपरा पटना मुख्यमार्ग को जाम कर दिया जिससे उक्त पथ पर वाहनो का आवागमन करीब घंटेभर के लिए बाधित हो गया जिसके दौरान कैदियो को लेकर जा मुजफ्फरपुर जा रही एक कैदी भान भी घंटो जाम मे फँसी रही जिसकी सूचना मिलते ही डोरीगंज थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुँच लोगो से वार्ता कर जाम तोड़े जाने के प्रयास मे जुट गए किन्तु ग्रामीण उनकी एक सुनने को तैयार न थे ग्रामीणो का कहना था कि दिन मे भीषण गर्मी व रात मे ऊमस से परेशान पिछले दो महीने से जीना मुहाल हो चूका है 24 घंटे मे महज 2 से 3 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है ग्रामीणो का यह भी कहना था कि यह एक परिपाटी बन चूकी है यदि मामूली आँधी पानी भी आ जाए तो पूरे 24 घंटे के लिए बिजली गुल कर दी जाती है ऊपर विद्युत दुगने विद्युत दर की मार आखिर कब तक ऐसा चलेगा आक्रोशित उपभोक्ता मौके पर जेई व एसडीओ को बुलाने की माँग कर रहे थे जिनसे ग्रामीणो की वार्ता का थानाध्यक्ष के द्वारा मिले आश्वसन के बाद लोग सुबह 10 बजे जाकर सड़क से हटे जिसके बाद उक्त पथ पर पुनः वाहनो का परिचालन सामान्य हो सका वही सड़क से हटते हुए ग्रामीणो ने एक चेतावनी भी दे डाली कहा कि यदि इस वार्ता के बावजूद भी शीघ्र इसका समाधान नही हुआ तो दूसरी बार यह घेराव अनिश्चित काल के लिए होगा ।
इस बाबत सदर जे ई आलोक कुमार ने बताया की पिछले एक माह से एक लाख 32 हजार का तार बदलने का काम चल रहाँ था जिसे लेकर परेशानी हो रही थी ।




Recent Comments