सारण :डाकघर अभिकर्ता से मारपीट कर रूपये छीने
——
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट 
—–
रसूलपुर -(सारण)
स्थानीय बाजार स्थित मछलीहट्टा के समीप गुरूबार की देर संध्या पोस्ट आॅफीस के अभिकर्ता से मारपीट कर पचीस हजार  रूपये छीन लेने का मामला प्रकाश मे आया है ।अभिकर्ता चनचौरा से रोजाना की वसूली कर लौटा था।इस संबंध में रसूलपुर थाना क्षेत्र के बंशी छपरा गाँव निवासी अभिकर्ता अरबिन्द कुमार सिंह ने स्थानीय थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराकर गाँव के हीं हरेन्द्र सिंह को आरोपित किया है।पूलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित हरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।दर्ज प्राथमिकी मे अभिकर्ता ने आरोपित को अपराधी छवि का बताते हुए जान से मारने का प्रयास करने का भी जिक्र किया है।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है ।