सारण :मीरपुर जुअरा के दलित बस्ती के लोग कुएँ का दूषित जल पीने को मजबूर –
#बस्ती के दोनो सरकारी चापाकल खराब -:
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट

डोरीगंज-:
“”””””””””
गरखा प्रखण्ड के मीरपुर जुअरा पुर्वी के दलित बस्ती के लोग कुएँ का दूषित जल पीने को मजबूर है ।
बस्ती मे दो सरकारी चापाकल है लेकिन दोनो ही खराब पड़े हुए है । मजबुरन बस्ती वालों को दुर जाकर कुएँ के दूषित पानी लाकर पीना पड़ता है कोई दुसरा उपाय नही है इन बस्ती बस्ती वालों के सामने ।
इस संबंध मे वार्ड सदस्य जयप्रकाश माँझी ने बताया कि हमलोगों ने चापाकल की मरम्मत के लिए अनेकों बार जनप्रतिनिधियों एवं संबन्धित विभाग से गुहार लगायी लेकिन कोई परिणाम नही निकला ।
बस्ती के कैलाश माँझी , संजय माँझी , परमा माँझी , राम ईश्वर माँझी , जगरनाथ माँझी , ज्ञानचन्द माँझी , कलावती देवी , लक्ष्मीणा देवी , जानकी देवी , मालती देवी , चिंता देवी का कहना है कि कुएँ का दूषित जल पीने से अक्सर बस्ती मे कोई न कोई बीमार पड़ता रहता है । अगर जल्द से जल्द चापाकल का अगर मरम्मत नही कराया जाता है तो मजबुरन हमलोग धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे ।
इस संबंध मे गरखा बीडीओ पुलक कुमार ने बताया कि इस संबंध मे अभी तक मेरे पास कोई आवेदन नही आया है न ही कोई जानकारी है । आवेदन मिलते ही चापाकल की मरम्मत करायी जाएगी और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा ।