सारण :नौ दिवसीय श्री श्री हनुमते प्राण प्रतिष्ठा सह हनुमते महायज्ञ के लिए जलभरी -:
#दिग्विजय सिंह बबलू

डोरीगंज-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के पश्चिमी बलुआ गाँव मे नौ दिवसीय श्री हनुमते प्राण प्रतिष्ठा सह हनुमते महायज्ञ के लिए जलभरी की गयी ।

श्री श्री 108 हरखेन दास जी महाराज के नेतृत्व मे सैकरों की संख्या मे नर नारी श्रधालुओं ने हाथी घोड़े बैंड बाजे के साथ मुसेपुर बंगला से डुमरी , सिंगही गाँव होते हुए राघो बाबा के मठिया के सामने गंगा मे जलभरी की ।

इस जलभरी यात्रा मे झाँकी भी आकर्षण का केन्द्र रहा श्री हरखेन दास जी महाराज ने बताया कि इस जलभरी यात्रा के साथ ही इस नौ दिवसीय श्री श्री हनुमते प्राण प्रतिष्ठा सह हनुमते महायज्ञ की शुरुआत हो गयी है ।
इस यज्ञ मे प्रतिदिन दिन मे दो बजे से पाँच बजे तक अयोध्या से आयी अराधना मिश्रा का प्रवचन एवं रात्री आठ बजे से बारह बजे तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा ।
महायज्ञ की पुर्णाहुति 8 फरवरी को होगी जिस दिन भंडारा एवं रात्री मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।
यज्ञ को लेकर आस पास मे मेले सा नजारा हो दर्जनो दुकाने सज चुकी है । झुला , मौत का कुआ सहित अनेक प्रकार की आकर्षक दुकाने लोगों को लुभा रही है ।




Recent Comments