भाजपा ने चौपट किया देश की अर्थब्यवस्था -संजय सिंह
—————————————-

मशरक (सारण)
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा शासनकाल में देश की अर्थब्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है।आम आदमी का बैंकों मे जमा आठ लाख पचपन हजार करोड़ रूपये चंद उद्योगपतियों की जेब में चली गयी है।सरकार ने उन्हें कर्ज के रूप में यह राशि दे दी है।ये उद्योगपति मौका पाकर बारी -बारी से देश छोड़कर विदेशों में शिफ्ट हो रहे है।नोटबंदी,एफडीआई में सौ प्रतिशत समेत तमाम आर्थिक मोर्चे पर केन्द्र की सरकार विफल है। उचित मूल्य के अभाव में किसान फल,शब्जी,दूध सड़क पर फेंक रहे है।

सांसद श्री सिंह मंगलवार को सीवान जाने के क्रम में कुछ देर के लिए मशरक मे रूके थे।इसके पूर्व सांसद ने मशरक के मलमलिया मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

उनके साथ पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना, राजीव कुमार सिंह अधिवक्ता, प्रेम प्रताप सिंह, अमित कुमार सिंह, आशुतोष सिंह सिग्रीवाल, रंजीत सिंह , छपरा लोकसभा के पूर्व प्रत्यासी परमात्मा सिंह समेत अन्य पार्टी नेता मौजूद थे। उधर,पार्टी कार्यकर्ताओं ने परमानन्दपुर से लेकर मशरक तक सांसद का जोरदार स्वागत किया।आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि विगत पांच वर्ष के अन्दर देश में सबसे तेज गति से आम आदमी पार्टी बढ़ी है।दिल्ली में हमने दो बार सरकार बनायी।पंजाब में हम मुख्य बिपक्षी दल के रूप में उभरे है।गोवा के चुनाव में हमने पहली बार लड़कर 6.2 प्रतिशत वोट लेकर तिसरा स्थान पाया।पूरे देश में हमारे 95 बिधायक,82 पार्षद तथा 4 लोकसभा एवं तीन राज्यसभा सांसद है।ये सब केवल पाच वर्ष की सीमित अवधि की उपलब्धि है।




Recent Comments