सारण :मारुति नंदन महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में

परसा
परसा के शोभे परसा में आयोजित होने वाले नैा दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में जोरो पर है यज्ञ स्थल पर विभिन्न अलग-अलग देवी देवताओं की सत्रह प्रतिमाओं को अंतिम मूर्त देने में मूर्तिकार लगे हुए है।

यज्ञ स्थाल पर भव्य यज्ञ मंडप भी बनकर तैयार है।मारुति नंदन महायज्ञ सह अचल प्रांण प्रतिष्ठान समारोह 20-28 फरवरी तक होनी है।शांति व्यवस्था व सहयोग के उद्देश्य से करीब 50 से अधिक स्वयंसेवक बल के सदस्यों का चयन भी किया जा चुका है।कमिटी के अध्यक्ष उमा सिंह व संयोजक अर्जुन सिंह ने बताया कि नारद बाबा के मैजूदगी में गाजे-बाजे के साथ करीब 1100 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।




Recent Comments