सारण :मढ़ौरा में रेलवे इंजन कारखाना व नारीगुजंन के सहयोग से असहाय ग्रामीणों को सोलर लैम्प का हुआ वितरण 
मढ़ौरा (सारण) 
प्रखंड राजकीय बुनियादी विधालय, अगहरा में रेलवे इंजन कारखाना बनाने वाले कम्पनी जेई व नारीगुंजन ने संयुक्त रुप से १३ गांवों के ३०० असहाय व गरीब ग्रामीणों के छात्रों को पढा़ई हेतु  जिलाधिकारी हरीहर प्रसाद के द्वारा सोलर लैम्प का वितरण किया गया । मंगलवार को १३ सरकारी विधालय व १३ अंगनबाड़ी केन्द्रों को बच्चों के शिक्षा हेतु अनेक शिक्षण सामग्री का विरतण किया गया । 
नारी गुंजन के प्रमुख सुधा वर्गिज ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सोलर लैम्प वितरण हेतु हर गाँव से १५० गरीबों को चयन किया गया लेकिन समयाभाव की वजह से सिर्फ ३०० ग्रामीणों को वितरण किया जा रहा है बाकि घर – घर पहुँच कर वितरण कर दिया जाएगा । वहीं
जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों पढ़ना बहुत जरुरी है पढ़ाई हेतु ये लैम्प का वितरण किया गया इस लैम्प कि सहायता से बच्चे पढ़ सकते है ।
 मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी संजय कुमार राय ,मिर्जापुर मुखिया प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित, तेजपुरवां मुखिया बिरेन्द्र राय ,जेई कम्पनी के सेफ्टी मैनेजर मनोज कुमार ,शंकर ज्योतीधर ,सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।