सारण :मानव शृंखला में एक ने दूसरे का थमा हाथ , मौसम की मार से बेपरवाह स्कूली बच्चों ने दिखाया उत्साह
#मनोकामना सिंह

धेनुकी चौक का दृश्य
मढ़ौरा (सारण)
स्थानीय प्रखंड में मानव शृंखला के निर्माण के लिये स्कूली छात्र-छात्राओं सहित सरकारी कर्मी और कई संगठन से जुड़े लोगों का हुजुम सड़कों पर निकल हाथ से हाथ जोड़ शृंखला का कड़ी बना । सामाजिक कुरीति बाल विवाह और दहेज प्रथा के खि़लाफ बनी मानव शृंखला विपरीत मौसम में भी जनमानस ने इसके खि़लाफ गोलबंद होकर अपनी भागीदारी दी । नीतीश सरकार के आह्वान पर जनजागरूकता के लिये आयोजित मानव शृंखला में हजारों की संख्या में स्कूली छात्रों , सरकारी कर्मियो और आम जनों ने अपनी भागीदारी कर सरकार की पहल का अपना समर्थन जताया । दूर दराज के गांव के स्कूल के बच्चे , आंगनबाड़ी सेविका – सहायिकाओं , जीविका दीदी , स्वास्थ कर्मियों ,जद यू और भाजपा के कार्यकार्ताओं के साथ ही आम जनों ने भी शृंखला का कड़ी बनकर सामाजिक कुरीतियां मिटाने का अपना संकल्प जताया ।

मानव शृंखला की कड़ी बने स्कूली छात्र -छात्रओं ने सामाजिक बुराइयों के खि़लाफ स्लोगन लिखे तख्ती लिये थे । जबकि कई दहेज दानव के समाप्ति के लिये नारे भी लगा रहे है । सामाजिक कुरितियों के खि़लाफ एक बार हजारों की संख्या में मानव शृंखला की कड़ी बन ” दहेज न लेंगे, न ही दहेज देंगे” के संकल्प को दोहराया ।

मढ़ौरा -अमनौर स्टेट हाईवे पर बच्चों का उत्साह
प्रशासन ने मानव शृंखला के सफलता के लिये अपनी सारी ताकत लगाये हुये था । फिर भी जो पिछली बार के शराब बंदी के समर्थन में बनने वाली मानव शृंखला में उत्साह दिखा था । उससे कहीं इस बार लोगों में फीकापन देखा गया । इसके पीछे प्रशासन का तर्क था की कड़ाके की ठंड में सभी स्कूल एक पखवारे पहले से बंद आ रहे है । साथ ही आम लोगों ने अभी ठंड और कोहरे की मार झेल रहे है ।




Recent Comments