सारण :मानव-श्रृंखला पूर्णत: फ्लाप- आरजेडी विद्यायक मुद्रिका यादव 

इसुआपुर . 
तरैया के आरजेडी विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने मानव-श्रृंखला को पूर्णत: फ्लाप बताया .उन्होंने कहा कि पिछले बर्ष जदयू- राजद गठबंधन में श्रृंखला बनाने के दौरान जगह की कमी पड़ गई थी .सूबे में शराबबंदी को लेकर लोगों में काफी उत्साह था . विपक्ष में भी उत्साह देखा गया .वह एक एेतिहासिक कदम था .जबकि बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ देश में पहले से ही कानून बना हुआ है .जिसे नीतीश सरकार लागू करने में विफल रही है .मानव-श्रृंखला का आयोजन कर नीतीश कुमार केवल अपना पीठ थपथपा रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं .श्रृंखला को लेकर लोगों में उत्साह नहीं था .पानापुर प्रखण्ड के लिए निर्धारित जगहों पर लोग पहुंच नहीं पाए .वहीं तरैयां से नेवारी तक कहीं भी श्रृंखला था ही नहीं .सड़कों के किनारे इक्के-दुक्के लोग देखे गए .इसुआपुर प्रखण्ड के कतार में भी कई जगह गैप पाया गया .