मदनसाठ गांव में महिला के साथ दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
दैनिक खोज खबर डेस्क
जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के मदनसाठ गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि दो युवकों ने उक्त महिला के साथ दुष्कर्म किया है।

महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। बुधवार को मामले की जांच करने के लिए सदर एसडीपीओ मदनसाठ गाँव पहुँचे है।
गांव में दुष्कर्म की घटना होने से ग्रामीण स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।