
सारण:उपमुखिया ने अपने जानमाल की सुरक्षा की लगाई गुहार
—–
रोहित कश्यप की रिपोर्ट
—–
मशरक ( सारण ) :
सीमावर्ती पानापुर के बेलौर पंचायत के उपमुखिया धर्मेन्द्र यादव ने मशरक थाना अंचल के इंस्पेक्टर दिनेश पासवान को आवेदन देकर अपने तथा अपने परिजनों के जानमाल की गुहार लगाई है। पंचायत के वार्ड संख्या 5 के वार्ड सदस्य सह उपमुखिया ने घटना के पीछे उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरलीमठ के प्रधानाध्यापक शिलानाथ राम तथा विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव गीता देवी तथा उनके पति शिवनारायण गिरी एव उनके सहयोगियों की करतूत का जिक्र किया है। क्योकि विद्यालय में 23 जनवरी को मानव श्रृंखला के नाम पर इनके द्वारा बच्चों की पिटाई का विरोध करते हुए ग्रामीणों के साथ स्कुल में तालाबन्दी कराई गई थी। घटना को लेकर अविभावको द्वारा पानापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमे विभागीय जांच के बाद विद्यालय प्रधान पर कार्रवाई भी हुई। बावजूद इसके आज तक प्रधानाध्यापक पद पर बने हुए है। विद्यालय योजना को लेकर पुछताछ करने पर इनलोगो के द्वारा जान से मारने एव झूठे मुकदमे में फ़साने की धमकी दी जाती है
18 अप्रैल की रात्रि हथियार से लैस एक दर्जन बाइक सवार अपराधियो द्वारा घर पर धावा बोल गाली गलौज करते हुए हमे खोजने लगे शोर सुन आस पास के लोगो के इकट्टा होते ही विद्यालय विवाद से अलग नही होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए नहर की ओर लौट गये
पुलिस इस्पेक्टर दिनेश पासवान ने घटना के बावत जांच किये जाने की बात बताई।




Recent Comments