सारण :मशरक में बिजली, पानी व शौचालय की मांग को लेकर महादलित बस्ती के लोग सड़कों पर उतरे


#हरि किशोर सिंह /मशरक (सारण):मशरक पश्चिमी पंचायत में गोपालवाड़ी गांव के मुशहरटोली के सैकड़ों महिला पुरूष एवं बच्चों ने बिजली पानी व शौचालय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आवागमन बाधित कर दिया। एसएच- 90 एवं एसएच- 73 तीन मुहानी पर मशरक में सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। बिजली दो पानी दो नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि आजादी के 70 साल बाद भी मशरक मुशहर टोली में विजली नही पहुचा। सरकार के अनदेखी, जनप्रतिनिधियों के उपेक्षापूर्ण रजेया, विभागीय अधिकारियों के मनमानी व निष्क्रियता के चलते इस महादलित बस्ती मुशहर टोली में विजली का वल्व अब तक नही जला है। सड़क जाम कर रहे लोगों ने कहा कि जब तक विजली पानी की ब्यवस्था सुनिश्चित नही कराई जाएगी तब तक सड़क जाम रहेगा। आवागमन बाधित रहा। घटना की सूचना जिला जदयू के महासचिव गौतम सिंह ने अधिकारियों को दिया। विद्युत विभाग के जेई विक्रम कुमार ने सड़क जाम कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही इस मुशहर टोली में विद्युत विभाग विजली का पोल तार लगा वल्व जलाएगा। जिला महासचिव गौतम सिंह ने जेई से आश्वासन मिलने के बाद आक्रोशित लोगों को समझा बुझा मामला शांत कराया तथा सड़क जाम हटा आवागमन बहाल कराया।
सारण :मशरक में बिजली, पानी व शौचालय की मांग को लेकर महादलित बस्ती के लोग सड़कों पर उतरे




Recent Comments